Home About Us Events Photo gallery Publication Contact Us
 
   
     
पक्षी संसार के कामगार  
 
 
 

जिस तरह हम इंसानों की दुनिया में अलग-अलग तरह के काम करने वालों के अलग नाम और पहचान होती है, कुछ वैसा ही पक्षियों के संसार में भी पाया जाता है।


मछुआरा - किंगफिशर काॅरमोरेंट जैसे पक्षी मछली पकड़ने में माहिर मछुआरों से कमी नहीं होते।


लकड़हारा - कठफोड़वा लकड़ी काटकर, छेद करके उनमें अपना घर बनाता है। तो हुआ न लकड़हारा।


ठठेरा - काॅपरस्मिथ बारबेट टुक-टुक की आवाजें निकालते है। जैसे ठठेरे बर्तन ठोक रहे हों।


चैकीदार - ड्रोंगो पक्षी लड़ाकू स्वभाव का होने के कारण शिकारी पक्षियों को भगाकर, दूसरे पक्षियों को सुरक्षित रखता है।


ट्रेलर - दर्जिन चिडि़याएं चोंच से पत्तियां सिलकर घोंसले बनाती है।


बुनकर - बया जैसे पक्षी घास के तिनकों से बुनकर घोंसला बनाते हैं।


गायक - मैंगपाई राॅबिन श्यामा, थ्रश जैसे पक्षी कुशल गायक होते है।


रात्रि पहरेदार - उल्लू रात-भर जागकर पहरेदारी जैसा काम करते है।


धोबन - वैगटेल पक्षी धोबी के कपड़े पटकने की तरह पूंछ को ऊपर-नीचे पटकते है।


सफाईकर्मी - गिद्ध, कौवे जैसे पक्षी मृत पशुओं को खाकर, वातावरण की सफाई करते हैं।


कसाई चिडि़या - श्राइक जैसे पक्षी कई बार भूख न लगने पर भी कीड़े मार कर कांटो में फंसा देेते है और बाद में खाते है।


अभिनेता - तोते, ड्रोंगो, पहाड़ी मैना जैसे पंछी आवाजों की नकल करने में माहिर होते है।


नर्तक - कुछ पक्षी जैसे मोर, फैनटेल, सुंदर नृत्य करने के लिए मशहूर है।

 
1) पक्षियों को कैसे देखें     2) जलीय पक्षी      3) पक्षियों के घोंसल     4) पक्षी संसार के कामगार      5) मीठी बोलियां      6) पर्यावरण की स्वच्छता का प्रतीकः गिद्ध
 
 

Powered By : Bit-7 Informatics